लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे चार दिवसीय सीबीएस ई क्लस्टर फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह हुआ। इस रोमांचक खेल आयोजन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्कूलों से लगभग 85 टीमों ने अंडर 14, अंडर 17 और अंडर-19 में भागीदारी की। खिलाड़ियों ने फुटबॉल में नियमित अभ्यास, बेहतरीन तकनीकी कौशल और मैदान पर अपनी सूझ-बूझ से अच्छा प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष जसमीत सिंह अजमानी, प्रबंधक ब्रह्मजीत सिंह अजमानी, प्रबंध निदेशिका हरविंदर कौर व प्रधानाचार्य प्रिंस सलूजा उपस्थित रहे। सीबीएसई ऑब्जर्वर अतेंद्र और टेक्निकल डेलिकेट अभय श्रीवास्तव ने विशिष्ट अतिथि की भूमिका संभाली।

समापन समारोह में पुरस्कार वितरण सभागार में अजमानी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा संगीत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर...