बोकारो, अप्रैल 28 -- बोकारो, प्रतिनिधि। केंद्रीय विद्यालय संगठन रांची संभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का केंद्रीय विद्यालय नं. 1 बोकारो में सोमवार को शुभारंभ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बीएसएल के सीजीएम नगर सेवा कुंदन कुमार रहे। विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने पौध भेंट कर व बैज लगाकर स्वागत किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत नृत्य व वंदे मातरम पर आधारित देशभक्तिपूर्ण नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई। प्राचार्य ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। यह भी पढ़ें- अस्मिता सिटी लीग: ताइक्वांडो में 200 बालिकाओं ने दिखाया दम इस खेलकूद प्रतियोगिता में रांची संभाग के...