फुटबॉल में एपीएस मेरठ बना राष्ट्रीय चैंपियन
मेरठ, अगस्त 7 -- मेरठ। आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ की फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एडब्ल्यूईएस राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप-2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। बेंगलुरु में आयोजित फाइनल मुकाबले में एपीएस मेरठ ने एपीएस धौलाकुआं (वेस्टर्न कमांड) को 2-0 से पराजित कर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। यह प्रतियोगिता 3 से 6 अगस्त तक आर्मी पब्लिक स्कूल, बेंगलुरु में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के आर्मी पब्लिक स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान एपीएस मेरठ की टीम ने अनुशासित खेल, बेहतरीन तालमेल और शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।इस जीत के साथ एपीएस मेरठ ने 65वें सुब्रतो मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कप-2026 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। यह भी पढ़ें- फुटबाल क्लस्टर में द्वितीय उपविजेता बनी फुटबाल टीम यह प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.