जमशेदपुर, मार्च 11 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी की अंडर-16 और अंडर-14 युवा टीमें अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ यूथ लीग के ग्रुप-जी में महत्वपूर्ण मुकाबलों के लिए तैयार हैं। अंडर-16 टीम शानदार फॉर्म में है और पांच में से चार मैच जीतकर तथा एक ड्रॉ खेलकर 13 अंक के साथ शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। वहीं अंडर-14 टीम ने भी अपने तीनों मुकाबले जीतकर नौ अंक के साथ तालिका में पहला स्थान हासिल किया है। आगामी मुकाबलों में टीम का सामना इंटर काशी, यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब और अन्य टीमों से होगा। ज़ोनल राउंड के अंतिम चरण में पहुंच चुके इन मुकाबलों को लेकर दोनों टीमों से मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.