बलिया, अगस्त 25 -- बलिया। बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। 10 से 25 सितंबर तक हैदराबाद के आनंदपुर में आयोजित होने वाली बालिका जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश टीम के प्रशिक्षण शिविर में जनपद की चार बेटियों ने अपनी जगह बनायी है। आगरा के एकलव्य स्टेडियम में 23 अगस्त से छह सितंबर तक आयोजित कैंप के लिए नीति,सलोनी, सुनैना एवं सलोनी टीम के साथ जुड़ चुकी हैं। अमेठी में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चयनित उपरोक्त चारों खिलाड़ी आर्थिक चुनौतियों के बावजूद यह मुकाम हासिल किया है। सीमित संसाधनों के बीच प्रशिक्षक राम प्रकाश एवं जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अरविंद कुमार सिंह के प्रशिक्षण की बदौलत मिली इस सफलता से जनपद के खेल प्रेमियों में हर्ष का म...