फुटबॉल प्रतियोगिता में विजडम हाउस चैंपियन
रांची, जून 25 -- रांची। शारदा ग्लोबल स्कूल में इंटरनेशनल ओलंपिक डे पर अंतर-सदन फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें स्कूल के चारों सदनों-विजडम, करेज, राइटियस और एक्ज्यूबरेंट ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कड़े मुकाबले में विजडम हाउस विजेता बना, जबकि करेज हाउस उपविजेता रहा। वहीं, राइटियस और एक्ज्यूबरेंट हाउस संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। निदेशक दीपक बंका, प्राचार्या जसमीत कौर व दीपा बंका ने विजेताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे खेल युवाओं में टीमवर्क, अनुशासन और निष्पक्षता की भावना विकसित करते हैं। यह भी पढ़ें- पलामू में दूसरा लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू होगी कल से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.