भागलपुर, मार्च 29 -- कहलगांव के ग्राम देवरी महेशपुर स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में शनिवार को चैती दुर्गा पूजा एवं रामनवमी के अवसर पर आयोजित 24वीं चुनौती पदक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबला ज्वाइंट स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब, ममलखा (सबौर) एवं जनहितकारी फुटबॉल क्लब, डोभी (सन्हौला) के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में ममलखा की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए डोभी की टीम को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस डोभी की टीम ने जीता, लेकिन मैच पर पकड़ बनाने में वह सफल नहीं हो सकी। मैच के रेफरी रामानंद मंडल थे। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. डॉ. रतन कुमार मंडल (महासचिव, बिहार राज्य नागरिक परिषद), सोनी कुमारी (जिला पार्षद, कहलगांव दक्षिणी) एवं पश्चिम बंगाल के कथावाचक डॉ. श्यामा गोपाल जी ने संयुक्त र...