रुद्रपुर, सितम्बर 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की अंतर-महाविद्यालय फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो अहम मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मोतीराम बाबूराम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी ने सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर की टीम को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल के लिए लगातार प्रयास किए।

फाइनल मुकाबला फाइनल मुकाबला डीएसबी परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल और एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के बीच हुआ। इसमें डीएसबी परिसर नैनीताल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एमबीपीजी हल्द्वानी को 2-0 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, ख...