चक्रधरपुर, मार्च 6 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के आसनतलिया स्थित शुक्रुडीह फुटबॉल मैदान में होली के पूर्व संध्या पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 24 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कुड़मी समाज ईचापीढ़ और कुड़मी समाज गजपुर के बीच खेला गया जिसमें कुड़मी समाज ईचापीढ़ की टीम 3-1 से विजयी हुई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में अतिथि के रूप में समाजसेवी सह आंदोलनकारी अमित महतो और दिनेश महतो उपस्थित थे। मौके पर अमित महतो ने समाज के युवाओं को नशा से दूर रहने की बात कही। मौके पर विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.