सराईकेला, जनवरी 30 -- खरसावां,संवाददाता। खरसावां प्रखंड के पुड़िदा फुटबॉल मैदान में आरएमसी क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। पुरुष वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में नेहा एफसी की टीम को 1-0 से पराजित कर बोदरा एफसी की टीम चैंपियन बनी। वहीं महिला वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में पुष्पा एफसी को 2-1 से पराजित कर सोनाली एफसी की टीम विजेता बनी। पुरुष वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में 28 टीमों ने भाग लिया। महिला वर्ग में 8 टीमों ने हिस्सा लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता फाइनल मैच का शुभारंभ खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक कर किया। पुरुष वर्ग फुटबॉल विजेता टीम बोदरा एफसी को 28 हजार, उपविजेता टीम नेहा एफसी को 23 हजार, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले एसएमजी ब्रदर्स को 9 हजार और चौथा स्थान प्राप्त करन...