फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल्स सात अगस्त को
सीतापुर, अगस्त 6 -- सीतापुर, संवाददाता। जिला खेल कार्यालय, सीतापुर ने प्रदेशस्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जनपदस्तरीय चयन और ट्रायल्स की तिथि घोषित कर दी है। यह ट्रायल्स सात अगस्त को शाम चार बजे शहर के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में केवल वही बालिका खिलाड़ी भाग ले सकती हैं, जिनका जन्म एक जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के मध्य हुआ हो। ट्रायल्स में शामिल होने के लिए सभी खिलाड़ियों को अपना आयु प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है। यहां चयनित होने वाली टीम आगामी 10 से 17 अगस्त तक अमेठी में आयोजित होने वाली प्रदेशस्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेगी। यह भी पढ़ें- Basti News: फुटबॉल व तैराकी प्रतियोगिता के लिए होगा चयन ट्रायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.