एटा, जनवरी 31 -- राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में जिला फुटबाल संघ की ओर से कराई गई जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के बालक-बालिका वर्ग में डीएफए टीम विजेता बनी है। बालिका वर्ग के फाइनल मैच में डीएफए ने 3-2 से ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल टीम को हराया। शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज एटा के मैदान पर बालिका वर्ग का फाइनल मैच ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल एवं डीएफए के मध्य खेला गया। इसमें डीएफए एटा टीम की दिव्या-अनु ने एक-एक गोल कर प्रथम हाफ में 2-0 से बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में ब्राइटलैंड की जिया एवं लक्ष्मी के एक-एक गोल की मदद से दोनों टीम 2-2 से बराबरी पर पहुंच गई है। मैच के अंतिम क्षणों में दिव्या ने पुनः एक गोल कर डीएफए बालिका वर्ग टीम को 3-2 से विजयी रही। बालक वर्ग फाइनल मैच मारहरा क्लब एवं डीएफए के मध्य खेला गया। मैच प्रारंभ के 15 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.