फुटबॉल पर धार्मिक शब्द अंकित करने को लेकर बिक्री पर रोक की मांग
शामली, जून 18 -- जमीयत उलेमा-ए-हिन्द जनपद शामली के पदाधिकारियों ने गुरूवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर ऐसे फुटबॉलों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है, जिन पर इस्लामिक कलमा अथवा अन्य धार्मिक शब्द अंकित किए गए है। उन्होने डीएम आलोक यादव को दिए ज्ञापन में बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि शहर के कबाड़ी बाजार स्थित फव्वारा चौक के निकट एक दुकान पर ऐसे फुटबॉल बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जिन पर धार्मिक शब्द अंकित हैं। उनका कहना है कि फुटबॉल खेल के दौरान पैरों से मारी जाती है, ऐसे में किसी भी धर्म के पवित्र शब्दों अथवा धार्मिक प्रतीकों का खेल सामग्री पर अंकित होना संबंधित समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकता है। यह भी पढ़ें- फुटबॉल पर धार्मिक शब्द अंकित करने को लेकर बिक्री पर रोक की मांग ज्ञापन में प्रशासन से मामले की जांच कराने तथा यदि फुटबॉल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.