फुटबॉल ट्रायल में कल खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे
गाज़ियाबाद, जुलाई 21 -- गाजियाबाद, वंदना। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में 23 जुलाई को जिला स्तरीय बालक फुटबॉल ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और चिकित्सीय प्रमाण पत्र की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज की फोटो लाना अनिवार्य है। 23 जुलाई को शाम चार बजे से स्टेडियम में ट्रायल शुरू किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 25 जुलाई को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। मंडलीय ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जो कि मऊ में एक से आठ अगस्त तक होगी। यह भी पढ़ें- Kushinagar...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.