रामपुर, मार्च 30 -- महात्मा गांधी स्टेडियम में रविवार को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर क्लब एवं क्रीड़ा भारती रामपुर के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय डॉ. भीमराव आंबेडकर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता,विशिष्ट अतिथि मामून शाह ,आम आदमी पार्टी के नेता देवेंद्र चौधरी, वीरेश भीम अनार्य एवं जमनादास इंटर कॉलेज माटखेड़ा के प्रधानाचार्य बलराम सिंह ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट का पहला मैच बरेली बनाम मुरादाबाद की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबलें के दौरान मुरादाबाद की टीम नें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बरेली की टीम को 5-3 से परास्त कर मैच में जीत हासिल की। इस अवसर क्रीड़ा भारती विभाग संयोजक तुषार शर्मा ,मनोज कुमार ,कुमार एकलव्य,अभिषेक,विकास कुमार ,महेश कुमार ,नी...