रांची, फरवरी 2 -- सोनाहातू/राहे, प्रतिनिधि। हितजारा गांव में आयोजित मिलन महोत्सव फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में मुंडा ब्रदर्स बुंडू की टीम ने एमके ब्रदर्स टाटासिलवे को हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। विजेता मुंडा ब्रदर्स बुंडू को कमेटी द्वारा एक लाख 40 हजार रुपये और उपविजेता एमके ब्रदर्स को एक लाख रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में तीसरा स्थान लाली एफसी और चौथा स्थान बुंडू टाइगर ने प्राप्त किया। इन दोनों टीमों को 30-30 हजार रुपये की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई। कार्यक्रम के दौरान चौड़ल प्रदर्शनी आयोजित की गई इसमें महेशपुर के चौड़ाल दल को प्रथम पुरस्कार मिला। कार्यक्रम का संचालन धनु नाग ने किया। मौके पर जेएलकेएम नेता देवेंद्रनाथ महतो, आजसू नेता किरीटी महतो, क्षेत्र मोहन महतो, मिहिर सिंह मुंडा, ...