मुंगेर, फरवरी 20 -- मुंगेर, एक संवाददाता। कुमार अमरेंद्र मोहन (पिंकू) मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुंगेर की टीम के उपविजेता बनने से जिलेभर के खेलप्रेमियों में हर्ष का माहौल है। यह टूर्नामेंट अरुण स्पोर्ट्स के तत्वावधान में सुल्तानगंज स्टेडियम में आयोजित किया गया था। मुंगेर के खेल उद्घोषक महमूद आलम ने बताया कि, फाइनल मैच में लक्ष्मी स्पोर्टिंग क्लब, इटहरी, मुंगेर और सुल्तानगंज की टीम के बीच कड़ा एवं रोमांचक मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमों को गोल करने के कई सुनहरे अवसर मिले, लेकिन कोई भी टीम बढ़त नहीं बना सकी। इसके बाद मैच का निर्णय टाई-ब्रेकर से किया गया, जिसमें मुंगेर की टीम 5-6 गोल के अंतर से उपविजेता रही। मुंगेर की टीम के शानदार प्रदर्शन की खेलप्रेमियों ने सराहना की। अरुण कुमार, छोटेलाल, अशोक सिंह चौहान,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.