गोपालगंज, मार्च 16 -- भोरे, एक संवाददाता। प्रखंड के कोरेया खेल मैदान में चल रहे अखिल भारतीय स्व. बच्चा राय -उपेंद्र राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे लीग मैच में बक्सर की टीम ने देवरिया की टीम को 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मैच का निर्णायक मोड़ मध्यांतर से ठीक पहले आया। खेल के 30वें मिनट में बक्सर टीम के खिलाड़ी मनोज कुमार ने गेंद को सीधे देवरिया के गोलपोस्ट में डालकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी, जो अंत तक बरकरार रही। दूसरे हाफ में देवरिया की टीम ने बराबरी के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के तमकुही राज के विधायक डॉ. असीम राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.