गोपालगंज, जनवरी 23 -- हथुआ,एक संवाददाता प्रखंड के मिर्जापुर खेल मैदान में चल रहे मिर्जापुर प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट मैच में छपरा को हरा कर हथुआ फाइनल में पहुंच गया। मुख्य अतिथि सीवान के अनवारूल्ल हक तथा अनुमंडलीय अस्पताल के डीएस रमेश राम,मुखिया मदन लाल सिंह ने फीता काट कर एवं खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया। जिसके बाद दोनों टीम के बीच काटे की टक्कर हुई। हाफ टाइम तक किसी भी टीम को सफलता नही मिली। मैच के आखिरी दौर में हथुआ ने छपरा को एक गोल मार कर फाइनल में जगह बना ली। वहीं दूसरा सेमी फाइनल मैच तमकुही बनाम बलिया के बीच खेला जाएगा। शनिवार को बिहार एवं यूपी के महिला टीम के बीच मैच खेला जाएगा। व्यवस्था में हसमुद्दीन अंसारी,प्रवीण कुमार राय,बाबुदीन अंसारी,मनोज राय,दिनेश शर्मा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.