जमशेदपुर, जनवरी 8 -- ईस्ट जोन फुटबॉल टूर्नामेंट पुरुष वर्ग में कोल्हान विश्वविद्यालय की पुरुष फुटबॉल टीम ने एलएन मिथिला विश्वविद्यालय को 8-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह टूर्नामेंट रांची विश्वविद्यालय की ओर से रांची में आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को खेले गए मुकाबले के शुरुआती कुछ समय में एलएन मिथिला विश्वविद्यालय की टीम का दबदबा रहा, लेकिन जल्द ही कोल्हान विश्वविद्यालय की टीम ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर मैच पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया। कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से महेंद्र ने तीन गोल दागकर हैट्रिक पूरी की। वहीं मोहन मार्डी ने दो गोल किए, जबकि घासीराम मुर्मू, जीवन गोल्डी और जदुनाथ मुर्मू ने एक-एक गोल कर टीम की जीत को मजबूत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.