नैनीताल, अप्रैल 12 -- नीरज जोशी, संवाददाता। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आयोजित अंतर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट की चैंपियनशिप कुमाऊं हाउस ने अपने नाम की है। उत्साह, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना के साथ टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ।प्रतियोगिता में जूनियर, मिडिल, सीनियर और गर्ल्स वर्गों के कैडेटों ने हिस्सा लिया। मिडिल वर्ग में केसरी हाउस विजेता रहा, जबकि जूनियर वर्ग में सिंह हाउस ने शीर्ष स्थान हासिल किया। कैडेट जिग्मेत सी ग्यात्सो की कप्तानी में कुमाऊं हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समग्र चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए हर हाउस के प्रयासों की सराहना की। कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि कैडेटों में नेतृत्व, एकता औ...