भभुआ, मार्च 26 -- रोमांचक मुकाबले में 2-0 से दर्ज की शानदार जीत, 28 को होगा दूसरा सेमीफाइनल बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश की टीमों से सजी टूर्नामेंट, खेल मैदान में उमड़ा उत्साह (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। श्रीमती उदासी देवी प्लस टू उच्च विद्यालय, अखलासपुर के खेल मैदान में पूर्व विधायक रामलाल सिंह, पूर्व विधाय प्रमोद कुमार सिंह एवं स्वर्गीय कामता सिंह की स्मृति में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट अब अपने रोमांचक पड़ाव पर पहुंच गया है। गुरुवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में गाजीपुर फुफुआव (उत्तर प्रदेश) की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में दूसरे हाफ का खेल बेहद आक्रामक और दर्शनीय रहा। इस प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश की कुल आठ टीमें भाग ले ...