पूर्णिया, जनवरी 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के धमदाहा विधानसभा अंतर्गत घाट सातमी कुआँड़ी हाई स्कूल मैदान में आदिवासी समाज के महापर्व सोरहाय के पावन अवसर पर आजाद स्पोर्टिंग क्लब घाट सातमी के तत्वावधान में आयोजित 05वें फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मैदान में पहुंचते ही उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनां दीं। सांसद ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास की मजबूत नींव है। खेल से अनुशासन, टीम भावना, संघर्षशीलता और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाने में सहा...