बेगुसराय, मार्च 23 -- साहेबपुरकमाल। प्रखंड के तेजनारायण उच्च विद्यालय, शालिग्रामी के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय विनोदानंद बिपिन स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा मैच मुबारकचक, मुंगेर व जलकौड़ा के बीच खेला गया। खेले गये मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। बेहद ही रोमांचक मुकाबले में मैच समाप्ति तक दोनों टीमों में से कोई भी टीम गोल दागने में नाकामयाब रही। इसके बाद मैच रेफरी ने पेनाल्टी शूट आउट से मैच के परिणाम का निर्णय लिया। इसमें मुंगेर की टीम एक गोल से मुकाबले में जीत हासिल करने में कामयाब रही। मुंगेर के रोनित कुमार मैन ऑफ द मैच चुने गये। इससे पहले मैच का उद्घाटन मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर टूर्नामेंट के मुख्य संयोजक पूर्व मुखिया देश गौरव, अनिरूद्ध सहनी, शंभू स...