बेगुसराय, जनवरी 29 -- बरौनी, निज संवाददाता। स्थानीय एपीएसएम कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय राजकुमार चौधरी मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन गुरुवार को दिल्ली व पार्क सर्कस कोलकाता के बीच मैच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 13 संदीप सिंह ने 21वें मिनट में पहला गोल किया। वहीं, कोलकाता टीम के खिलाड़ी ने 23वें मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल कर मैच बराबरी पर ला दिया। उसके बाद दिल्ली टीम ने 25वें मिनट में अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया और दिल्ली 2-1 से आगे हो गई। वहीं, कोलकता टीम के खिलाड़ी ने मैच के 45वें मिनट में अपनी टीम के लिए दूसरा गोल कर मैच बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दिल्ली टीम पूरी एकजुटता के साथ खेलते हुए दिखी और दिल्ली टीम के जर्सी नंबर 08 ने अपनी टीम के लिए 59 वां मिनट में तीसरा गोल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.