बेगुसराय, मार्च 22 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। प्रखंड के शालिग्रामी तेजनारायण उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय विनोदानंद बिपिन यादव स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट शनिवार को शुरू हुआ। उद्घाटन मैच मेजबान शालिग्रामी व फुलका जमालपुर के बीच खेला गया। मैच में शालिग्रामी ने जमालपुर की टीम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। शुरुआत में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। 40 मिनट तक दोनों टीमों में से कोई भी गोल नहीं दाग सकी। 40वें मिनट में शालिग्रामी के रोहन कुमार ने शानदार गोल दाग टीम को बढ़त दिलायी। इसके तुरंत बाद 45वें मिनट में शालिग्रामी के ही वुमन कुमार ने गोल दाग टीम को 2-0 की बढ़त दिलायी। इससे जमालपुर की टीम पर दबाव बढ़ गया। जमालपुर की टीम ने लगातार बेहतर प्रदर्शन कर टीम को बराबरी पर लाने का प्रयास कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.