देहरादून, सितम्बर 1 -- देहरादून। आठवीं एसपी सिन्हा मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 में सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल, तुलास इंटरनेशनल स्कूल और इंडियन पब्लिक स्कूल ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मंगलवार को राजावाला स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में चैंपियनशिप के चौथे दिन तीन मैच खेले गए। पहला मैच सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और बलूनी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सेलाकुई इंटरनेशनल ने 7-0 से जीत हासिल की। दूसरा मैच तुलास इंटरनेशनल स्कूल और केवी ओएनजीसी के बीच खेला गया। तुलास इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-0 से जीत दर्ज की। तीसरा मैच इंडियन पब्लिक स्कूल और द टोंस ब्रिज स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें इंडियन पब्लिक ने 3-1 से जीत हासिल की। रेफरी की भूमिका में रणबीर सिंह गुसाईं, वरुण चौहान, उत्कर्ष ज्ञानशुख, राहुल कैंतुरा ...