बरेली, मार्च 6 -- अयोध्या में 17 से 24 मार्च तक आयोजित होने वाली स्टेट फुटबॉल पुरुष व महिला चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए बरेली मंडल टीम चयन को ट्रायल किए जाएंगे। इसके लिए पुरुष टीम के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन 9 मार्च को शाम 2 बजे एवं मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन 10 मार्च को शाम 2 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। वहीं महिला टीम चयन के लिए जिला स्तरीय टूर्नामेंट 11 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक एवं मंडल स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन 12 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी पंजीकरण व विस्तृत जानकारी के लिए सचिव मून रॉबिन्सन या आशू भारती से संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.