बुलंदशहर, मार्च 25 -- जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में यमुनापुरम स्थित राजकीय क्रीड़ा स्टेडियम में जिला जूनियर स्पोट्र्स चैंपियनशिप (फुटबॉल) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं अंडर-16 आयु वर्ग में 6-6 टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीके शर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह तथा भारी उद्योग मंत्रालय के स्वतंत्र निदेशक सुंदरपाल तेवतिया उपस्थित रहे। अंडर-14 वर्ग के फाइनल में डीपीएस बुलंदशहर और अभय फुटबॉल अकादमी, शिकारपुर के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक मैच बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट में अभय फुटबॉल अकादमी ने 4-2 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-16 वर्ग के फाइनल में डीपीएस बुलंदशहर और उत्तर यूनाइटेड के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.