साहिबगंज, जनवरी 3 -- साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पिंडारी के एक किशोर फुटबॉल खेलने के दौरान गिरकर घायल हो गया। सहयोगियों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया । घायल किशोर कारण मड़ैया ने बताया कि घर के बगल मैदान में फुटबॉल खेलने के दौरान गिर जाने से दायां पांव टूट गया। परिजन उसे हायर सेंटर ले जाने की तैयारी में जूटे थे। बच्चे के विवाद में महिला घायल साहिबगंज। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला महादेवगंज के यास्मीन खातून (18) को बच्चों के विवाद में बगल के रहने वाले एक युवक ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। मुफस्सिल थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.