मुंगेर, मार्च 14 -- असरगंज, निज संवाददाता। माधोपुर खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल मैच के दौरान एक खिलाड़ी का गिरने से पैर टूट गया। खिलाड़ी को असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने तारापुर रेफरल अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल खिलाड़ी मकवा गांव निवासी सुबोध यादव का 24 वर्षीय पुत्र सिकंदर कुमार है। उसने बताया कि उसे खेलने के लिए 8 नंबर का जूता दिया गया था। जबकि उसके पैर में 9 नंबर का जूता आता है। गलत माप का जूता पहनकर खेलने के कारण ही मैदान में खेल के दौरान वह गिर पड़ा और पैर टूट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...