सहरसा, मार्च 17 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। फुटबॉल खिलाड़ी और सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक पंचगछिया ड्योढी निवासी धर्मेन्द्र सिंह नयन की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पटना में इलाज के दौरान हुई उनकी मौत के बाद दिए गए फर्द बयान के आधार पर सोमवार को बिहरा थाना में मामला दर्ज किया गया।बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि फर्द बयान प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार होली की देर शाम धर्मेन्द्र सिंह नयन मेघा टोला के पास सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में मिले थे। सूचना पर उनके भतीजे गौरव कुमार उन्हें पंचगछिया अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर स्थिति में सहरसा और फिर पटना रेफर किया गया। पटना में इलाज के दौरान उनकी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.