सहरसा, अप्रैल 7 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता।इलाके के जाने-माने फुटबॉल खिलाड़ी धर्मेन्द्र सिंह नयन एवं सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर सिंह के निधन पर पंचगछिया पंचायत भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लेकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक गूंजेश्वर साह ने स्व. नयन सिंह के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र ने एक महान व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। वहीं पंचायत के मुखिया रौशन सिंह ने कहा कि स्व. नयन सिंह खेल जगत की एक बड़ी पहचान थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में युवाओं को खेल के प्रति जागरूक किया। वक्ताओं ने बताया कि उनके प्रयासों से क्षेत्र के कई युवाओं ने प्रखंड, जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी पहचान बनाई। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.