औरंगाबाद, मार्च 24 -- शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शिवराम राजगुरु एवं सुखदेव थापर के 96वें संयुक्त शहादत दिवस के अवसर पर प्रभात क्लब करमा-करमी-तिवारी बिगहा के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को चरवाहा विद्यालय खेल मैदान में खेला गया, जिसमें नवादा की टीम ने नोखा को 3-1 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। मैच का टॉस नवादा ने जीता और पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बनाई। मध्यांतर के बाद नवादा ने लगातार दो गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया, जबकि अंतिम चरण में नोखा ने एक गोल कर वापसी की कोशिश की, लेकिन मैच 3-1 पर समाप्त हुआ। मुकाबले में रेफरी की भूमिका महेंद्र यादव ने निभाई और कमेंट्री संजय श्याम ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.