फुटबॉल की दुनिया में हर बार ब्राजील का जादू
नई दिल्ली, जून 17 -- विवेक शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार ब्राजील की फुटबॉल टीम जब मैदान पर उतरती है, तो माहौल बदल जाता है। पीले रंग की जर्सी में सजे ब्राजील के खिलाड़ी जैसे जादू बिखेर देते हैं। इसके मुरीद हरेक देश में हैं। पूरा स्टेडियम नाच उठता है। ब्राजील न सिर्फ मैच जीतता है, बल्कि दिल भी जीत लेता है। यह टीम हमेशा फीफा वर्ल्ड कप के खिताब की सबसे मजबूत दावेदार मानी जाती रही है। साल 2026 का फीफा वर्ल्ड कप भी उसी जादू की उम्मीद कर रहा है। फीफा वर्ल्ड कप की कल्पना ब्राजील के बिना करना नामुमकिन है। यह एकमात्र टीम है, जिसने हर वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है और रिकॉर्ड पांच बार खिताब जीता है। 1958, 1962, 1970, 1994 और 2002 में। 1930 से शुरू हुए टूर्नामेंट में ब्राजील की विरासत अपनी गहरी जड़ें जमाए हुए है। शुरुआती वर्षों में यूरोपीय दबदबा था, लेकिन 195...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.