फुटबॉल और बास्केटबॉल में हजारीबाग का दबदबा, क्रिकेट में गिरिडीह की शानदार जीत
रामगढ़, जून 14 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2026 में विभिन्न खेल स्पर्धाओं के मुकाबले रोमांचक दौर में पहुंच गए हैं। शनिवार को खेले गए मुकाबलों में हजारीबाग की टीम ने फुटबॉल और बास्केटबॉल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया। जबकि क्रिकेट में गिरिडीह ने कोडरमा को एकतरफा मुकाबले में हराकर अपनी ताकत का परिचय दिया।
फुटबॉल प्रतिस्पर्धा फुटबॉल के खिताबी मुकाबले में हजारीबाग की टीम ने मेजबान रामगढ़ को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पूरे मैच में हजारीबाग के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। वहीं बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भी हजारीबाग की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता में गिरिडीह की टीम का दबदबा देखने को मिला। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.