सराईकेला, फरवरी 19 -- खरसावां। एसपी मुकेश लुणायत के निर्देशानुसार खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत अफीम की अवैध खेती की रोकथाम और जागरूकता पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खरसावां के विभिन्न क्षेत्र की टीमों ने भाग लिया। फाइनल में ट्राइब्रेकर के तहत होपना स्पोर्टिंग क्लब हरिभंजा को 3-1 से पराजित कर दीकू स्पोर्टिंग क्लब खरसावां की टीम चैंपियन बनी। इसके पहले फाइनल मैच का शुभारंभ खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विजेता टीम दीकू स्पोर्टिंग क्लब खरसावां एवं उपविजेता टीम होपना स्पोर्टिंग क्लब हरिभंजा को ट्रॉफी, जर्सी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डीएसए कोषाध्यक्ष पिनाकी रंजन, राजकीय प्लास टू उच्च विद्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.