गोपालगंज, मार्च 17 -- बरौली,एक संवाददाता। नगर के खेल मैदान में चल रहे गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइल में मंगलवार को गोरखपुर की टीम ने सिलीगुड़ी को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले हाफ में कोई टीम गोल नहीं कर सकी। मध्यांतर के बाद खेल के 57वें मिनट में गोरखपुर के खिलाड़ी अमित ने शानदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई, जो अंत तक बरकरार रही। सिलीगुड़ी की टीम ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन गोरखपुर की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने सफल नहीं हो सकी। इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन वेदप्रकाश ओझा, प्रभात सिंह, टूर्नामेंट अध्यक्ष अमिताभ यादव, सुरेश प्रसाद यादव व मुन्ना शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल को किक मारकर किया। मैच में रेफरी की भूमिका रौशन कुम...