फुटबॉल : रोमांचक मैच में किड्स केयर की जीत, फाइनल में
वाराणसी, जून 19 -- वाराणसी। बेनिया मैदान में खेले जा रहे मो. शाहिद उर्फ गुड्डू नाइन ए साइड टूर्नामेंट में गुरुवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला किड्स केयर बनाम बरेका खेला गया। रोमांचक मैच में पेनाल्टी शूटआउट में किड्स केयर ने 5-4 से जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बना लिया। पहले हाफ में किड्स केयर के खिलाड़ी राहुल यादव ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में बरेका की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। टीम के बल्लू ने हेड से गोल कर स्कोर 1-1 की बराबरी पर कर दिया। मैच का परिणाम पेनाल्टी शूटआउट से निकला। यह भी पढ़ें- बेनियाबाग के मैदान में खेले जा रहे मो. शाहिद उर्फ गुड्डू स्मृति नाइन ए साइड टूर्नामेंट में बुधवार को क्वार्टर फाइनल के दो मुकाबले खेले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.