आरा, जनवरी 10 -- मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार के रूप में गाय भेंट की गई सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड के करबासीन गांव में स्वर्गीय नंदगोपाल राय की पुण्यतिथि पर खेल सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सामाजिक एकता का अनूठा दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजित फुटबॉल मैच के आयोजनकर्ता अजय राय के नेतृत्व में कराए गए इस मुकाबले में औरंगाबाद और भोजपुर की टीमें आमने-सामने थीं। मैच का उद्घाटन पंडित महावीर प्रसाद भट्ट, शाहाबाद जदयू के प्रदेश सचिव विनोद राय, अध्यक्ष ललित राय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया। मैच के दौरान भोजपुर की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और शानदार तालमेल के दम पर औरंगाबाद की टीम को 3-0 से पराजित कर दिया। खास बात यह रही कि मैन ऑफ द मैच पुरस्कार के रूप में विजेता खिलाड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.