आरा, अप्रैल 10 -- चरपोखरी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में किशोर क्लब चरपोखरी की ओर से सद्भावना कप फुटबॉल टूर्नामेंट का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच शुक्रवार को फुटबॉल क्लब पिरौटा और फुटबॉल क्लब बिमवा टीम के बीच खेला गया। उद्घाटन मुकुंदपुर मुखिया प्रवीण कुमार उर्फ राजू, सियाडीह मुखिया लालमुक्ति पासवान, समाजसेवी पिंटू सिंह की ओर से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद गेंद को किक मार कर किया गया। निर्धारित समय तक स्कोर 01-01 होने के कारण मैच का निर्णय ट्राईबेकर से हुआ। इसमें पिरौटा की टीम ने 05-04 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। किशोर क्लब के संचालन पूर्व मुखिया विजय बहादुर सिंह,मनोज साह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मैच में रेफरी की भूमिका में विक्की सिंह और लाइन मैन अमरजीत सिंह व गोविंद सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.