घाटशिला, फरवरी 15 -- पोटका, संवाददाता। पोटका प्रखंड अंतर्गत एनवाईसी बड़ासिगदी (डोडमबारू मैदान) में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया। फाइनल मैच के पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे। रोमांचक मुकाबले में बबलू स्पोर्टिंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि करण स्पोर्टिंग उपविजेता रही। विजेता टीम को 1 लाख रुपये एवं उपविजेता टीम को 70 हज़ार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। खिलाड़ी खेल को कैरियर के रूप में भी देखें और नियमित अभ्यास के माध्यम से अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.