भभुआ, अप्रैल 2 -- नेपाल तक में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवानेवाली खिलाड़ी भी ले रहीं भाग मनोबल बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर सम्मानित की जा चुकी है खिलाड़ी (युवा पेज) भभुआ। कैमूर की महिला फुटबॉल खिलाड़ी अब सिर्फ जिले या राज्य तक सीमित नहीं हैं। इन खिलाड़ियों ने बिहार के कई जिलों के साथ-साथ नेपाल और उत्तर प्रदेश में भी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। इससे जिले की खेल पहचान को मजबूती मिली है। जिला स्तर पर भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ओम प्रकाश कुमार द्वारा पुरस्कार राशि, मेडल, कप और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाता रहा है। खेल से जुड़ी इस निरंतर प्रोत्साहन की बदौलत अब कैमूर की बेटियां फुटबॉल में नई पहचान बना रही हैं। इस मौके पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ओम प्रकाश कुमार, जिला फु...