हजारीबाग, फरवरी 22 -- हज़ारीबाग। हमारे प्रतिनिधि शहर के जाने-माने फुटबॉलर शिबू गोप का शनिवार की रात 85 वर्ष की आयु में गवालटोली स्थित आवास में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से हज़ारीबाग के खेल प्रेमियों और फुटबॉल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार को उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में किया गया। उनके पुत्र अनिल कुमार ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में खेल जगत से जुड़े लोगों, शुभचिंतकों और परिजनों की बड़ी संख्या मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.