चाईबासा, जनवरी 30 -- चाईबासा, संवाददाता। मंझारी प्रखंड के पांड्राशाली गांव में गणतंत्र दिवस के अवसर में इंद्र पूजा सह छाता मेला, फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा उपस्थित थे। बोदरा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से लोक, कला, संस्कृति व परंपरा को जीवित रखा जा सका है। इसमें सभी लोगों को बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान ऑल इंडिया हो लैंग्वेज ऐक्शन कमेटी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सावन सोय, समाजसेवी अमन हांसदा, सोनाराम गगराई भी मौजूद थे। आयोजन को सफल बनाने में एएनएफसी पांड्राशाली के अध्यक्ष विकास बिरुआ, सचिव साधु चरण बिरुआ, उपसचिव रवि बिरुआ, कोषाध्यक्ष अंकुरा बिरुआ, मुंडा घनश्याम बिरुआ, डकुआ पीताम्बर कालिंदी, बैजनाथ बिरुआ,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.