चाईबासा, मई 21 -- चाईबासा, संवाददाता। तीन दिवसीय 22वीं कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय पुलिस लाइन में किया गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार शाम को कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, सरायकेला एसपी निधि द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस अवसर पर डीआईजी ने कहा कि कोल्हान क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य और नेशनल प्रतियोगिता में जगह बनाने का अवसर मिलेगा। मौके पर पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणू ने भी खेल को भावना से खेलने और अनुशासन बनाए रखने की बात कही। इस अवसर पर आईपीएस राजकुमार जयराजू, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बहामन टूटी, रफाएल मुर्मू, डीएसपी प्रदीप कुमार, तरुण कुमार, सार्जेंट संतोष कुमार, मेजर मंशु गोप, सार्जेंट प्रतीक, सुनील किस्प...