फुटबॉल: राजदीप एंड मिष्टी एफसी ने जीता खिताब
जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- करनडीह स्थित एसएस हाई स्कूल मैदान में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अकिल आखड़ा ने 42वां एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट और सांस्कृतिक संध्या आयोजित की। राजदीप एंड मिष्टी एफसी, घाघीडीह ने प्रथम स्थान हासिल किया। रोमांस क्लब, चाईबासा दूसरे, एएससी धरमटोला तीसरे और बीएसके करनडीह चौथे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। विशिष्ट अतिथि मुखिया सरस्वती टुडू और समाजसेवी जगत मार्डी ने ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया।इस दौरान राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता बॉक्सर श्रद्धा कुमारी समेत अन्य पदक विजेताओं और कोच को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: धुरंधर स्पोर्टिंग क्लब भूली बना चैंपियन, ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.