संभल, मई 15 -- नगर पंचायत स्थित जेएलएम इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को टांडा और रुद्रपुर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 गोल की बराबरी पर रहीं, जिसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। पेनाल्टी शूटआउट में रुद्रपुर ने टांडा को 9-8 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। मैच की शुरुआत से ही टांडा की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। छोटे-छोटे पास के जरिए टीम ने रुद्रपुर की टीम पर दबाव बनाया और खिलाड़ी गजेंद्र ने शानदार गोल कर टांडा को शुरुआती बढ़त दिलाई। 20वें मिनट में गजेंद्र ने करीब 30 मीटर दूर से जोरदार शॉट लगाया, लेकिन गेंद गोलपोस्ट से टकराकर बाहर चली गई। पहले हाफ तक टांडा की टीम 1-0 से आगे रही। दूसरे हाफ की शुरुआत में रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने तेज आक्रमण किया और पांचव...