पाकुड़, जनवरी 2 -- महेशपुर,एक संवाददाता। प्रखंड के पोखरिया पंचायत अंतर्गत पकड़ीपाड़ा गांव स्थित फुटबॉल मैदान में गुरुवार को शाम को एस.के.एम.सी. पकड़ीपाड़ा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने फुटबॉल को आसमान में उछालकर किया। फाइनल मुकाबला एफसी कमलेश एलेवेन टीम एवं एफसी सोरेन ब्रदर टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। लेकिन रोमांचक मुकाबले में एफसी कमलेश एलेवेन की टीम ने एक गोल से निर्णायक बढ़त बनाते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के खेल कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.