फुटबॉल: अंडर-19 में महेशपुर व अंडर-17 में हिरणपुर विजयी
पाकुड़, अप्रैल 28 -- अस्मिता सिटी लीग 2026 के दूसरे दिन प्रतियोगिता में फुटबॉल, साइकिलिंग एवं कबड्डी खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। फुटबॉल मुकाबलों में महिला खिलाड़ियों ने बेहतरीन समन्वय, टीम वर्क और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ मैदान में उतरकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। हर मुकाबला रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहा। अंडर-19 फुटबॉल मे महेशपुर विजेता एवं हिरनपुर उपविजेता रही। अंडर-17 आयु वर्ग में हिरणपुर विजेता एवं पाकुड़ उपविजेता रही। साइकिलिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने तेज गति, संतुलन और सहनशक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग में खिलाड़ियों ने किया उत्कृट प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.